जमशेदपुर में 77वें गणतंत्र दिवस पर वन प्रमंडल कार्यालय में हुआ भव्य ध्वजारोहण

जमशेदपुर में 77वें गणतंत्र दिवस पर वन प्रमंडल कार्यालय में हुआ भव्य ध्वजारोहण
जमशेदपुर:
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूरे देश के साथ-साथ जमशेदपुर में भी हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जमशेदपुर वन प्रमंडल कार्यालय में आरसीसीएफ स्मिता पंकज ने सर्वप्रथम ध्वजारोहण किया। इसके बाद वन विभाग कार्यालय परिसर में डीएफओ द्वारा ध्वजारोहण कर सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर आरसीसीएफ स्मिता पंकज ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमें एक महत्वपूर्ण संकल्प लेने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार जिले के जलाशयों को कुछ लोगों द्वारा दूषित किया जा रहा है, वह गंभीर चिंता का विषय है। आज की सबसे बड़ी चुनौती यही है कि हम सभी मिलकर अपने जलाशयों को कैसे सुरक्षित रखें।
उन्होंने सभी से आग्रह किया कि जिले के सभी जलाशयों के संरक्षण का संकल्प लें और पर्यावरण की रक्षा में अपनी भूमिका निभाएं।
वहीं मानगो वन विभाग रेंज कार्यालय में भी रेंजर द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने देशभक्ति के नारों के साथ गणतंत्र दिवस को उत्साहपूर्वक मनाया।
कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई