टाटानगर रेलवे स्टेशन विस्तार को लेकर अतिक्रमण हटाओ अभियान, 17 दुकानें ध्वस्त

टाटानगर रेलवे स्टेशन विस्तार को लेकर अतिक्रमण हटाओ अभियान, 17 दुकानें ध्वस्त
जमशेदपुर के टाटानगर रेलवे स्टेशन के विस्तार कार्य को लेकर रेलवे प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 32 दुकानों को चिन्हित किया गया, जिनमें से 17 दुकानों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया, जबकि शेष 15 दुकानों पर कार्रवाई फिलहाल रोक दी गई है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, बाकी 15 दुकानों के संबंध में सोमवार को हाईकोर्ट के आदेश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान दुकान हटाए जाने को लेकर दुकानदारों ने जोरदार विरोध भी किया, लेकिन रेलवे प्रशासन के सामने उनकी एक नहीं चली।
रेलवे का बुलडोजर पहुंचते ही अवैध रूप से बनी दुकानों को तोड़ दिया गया। हालांकि, कई दुकानदारों ने पहले ही अपना सामान बाहर निकाल लिया था और स्वयं दुकानें खाली कर दी थीं, जिससे किसी तरह के बड़े नुकसान से बचा जा सका।
रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्रस्तावित विस्तार कार्य को लेकर यह अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है, ताकि भविष्य में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई