Jamshedpur घाटशिला के गालुडीह थाना क्षेत्र में प्रज्ञा केंद्र संचालक सह भाजपा नेता तारापद महतो(40) की गोली मार कर हत्या

घाटशिला के गालुडीह थाना क्षेत्र में प्रज्ञा केंद्र संचालक सह भाजपा नेता तारापद महतो(40) की गोली मार कर हत्य कर दी गयी है. उलदा पंचायत के पास बाइक सवार तीन युवक आए और खडिया कॉलोनी बस स्टेंड के पास प्रज्ञा केंद्र के संचालक तारापद महतो की गोली मार कर हत्या कर दी. हत्यारे घटना को अंजाम देने के बाद टाटा की ओर निकल गए. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.बताया जाता है कि तारापद महतो का गांव में जमीन का विवाद कई वर्षों से चल रहा था. जमीन विवाद को लेकर कई बार मारपीट की घटना घटी थी. घटना के बाद पत्नी आशा महतो, पुत्र अनुप महतो व बड़े भाई सृष्टिपदो महतो का रो- रो कर बुरा हाल है. घटना की सूचना के बाद पुलिस घटना स्थल पहुंची. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है..

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति का सात दिवसीय महाराष्ट्र दौरा, महिला सशक्तिकरण के विविध मॉडलों का किया अध्ययन, विधायक पूर्णिमा साहू ने लिज्जत पापड़ संचालकों को जमशेदपुर में शाखा प्रारंभ करने का दिया आमंत्रण

RAMPC 2026 का समापन समारोह दिनांक 19 मई 2026 को DJLHC 212, National Institute of Technology Jamshedpur में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों, संकाय सदस्यों, आयोजकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे सम्पूर्ण वातावरण उत्साह एवं अकादमिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया।