डिमना लेक में भारी संख्या में पूर्व सैनिकों ने मनाया वन भोज

डिमना लेक में भारी संख्या में पूर्व सैनिकों ने मनाया वन भोज

पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम इकाई की तरफ से डिमना की वादियों में वन भोज का आयोजन किया गया। इसके संचालन की जिम्मेदारी सुशील कुमार सिंह दिनेश सिंह हँसराज सिंह महेश जोशी सुनील राय ने निभाई। इसमें लगभग साढ़े तीन सौ तीनों सेना से सेवानिवृत्त सैनिक परिवार शामिल हुवे। कार्यक्रम में स्वादिष्ट नास्ता जोशीला लंच एवं पालक पकौड़ी के साथ चाय की आनंद लोगों ने उठाया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान एवं हाल में स्वर्गलोक पधारे जिला संयोजक राजीव रंजन के पिता स्वर्गीय अभिमान सिंह को दो मिनट का मौन श्रद्धांजलि के बाद, पारिवारिक परिचय संगठन का महत्व एवं संगठन की आवश्यकता पर चर्चा के साथ किया गया। बच्चों एवं सैनिक परिवार के लिए विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व हरेन्दू शर्मा अजय कुमार सिंह राजीव रंजन डी एस तिवारी कमल शुक्ला विकास कुमार गौरी शंकर ने की। जबकि कोष कलेक्शन की जिम्मेदारी मिथिलेश सिंह मनोज ठाकुर प्रमोद कुमार दास ने की। विषय प्रवेश जिलाध्यक्ष बृज किशोर सिंह संचालन सुशील कुमार सिंह हरेन्दू शर्मा डॉक्टर कमल शुक्ला एवं धन्यबाद ज्ञापन दिनेश सिंह ने किया। सभी खेलों में विजेताओं को प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। स्थानीय आर्मी यूनिट के प्रतिनिधि भी वन भोज में शामिल हुवे। कार्यक्रम में शामिल सदस्यों ने माना कि संगठन का बहुत महत्वपूर्ण योगदान है। जब तक हम लोग अनुशासित एवं एकमत है तब तक समाज एवं देश पर आने वाली हर चुनौतियों का सामना किया जा सकता है। इसलिए हम सबको अपने साथ अधिक से अधिक सैनिक परिवारों एवं उनके परिजनों को जोड़कर संगठन को मजबूती प्रदान करने का प्रयास करना चाहिए। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से अशोक श्रीवास्तव उपेंद्र प्रसाद सिंह संजय पाठक अनुज कुमार सिंह अनुभव सिंह जेपी कर्ण हिमांशु मंडल महेश चंद्र प्रसाद जय प्रकाश नारायण पाठक मुन्ना दुबे हेमंत कुमार अजय केसरी विवेक सिंह जय प्रकाश मिश्रा काम बाबू जितेंद्र सिंह शैलेन्द्र सिंह मुकेश केसरी विद्यानंद गिरी मकबूल आलम जावेद खान जावेद हुसैन शेख अनवर डी एस तिवारी पी के मिश्रा दिलीप कुमार सिंह संतोष कुमार सिंह प्रमोद कुमार के साथ-साथ लगभग साढ़े तीन सौ सैनिक परिवार शामिल हुए।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई