Jamshedpur द्वारा – जिला पर्यवेक्षक श्री बलजीत सिंह बेदी एवं जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह,

*पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय*

=========≈=======

*प्रेस वार्त्ता*

 

द्वारा – जिला पर्यवेक्षक श्री बलजीत सिंह बेदी एवं जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह,

जमशेदपुर : झारखंड कांग्रेस प्रदेश कमेटी के द्वारा निर्देशित कार्यक्रम के तहत पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में शनिवार को प्रेस वार्ता का आयोजन कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में आयोजित किया गया। प्रेस वार्ता कार्यक्रम को जिला पर्यवेक्षक बलजीत सिंह बेदी एवं जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा मनरेगा बचाओ संग्राम एक राष्ट्रव्यापी जन आंदोलन प्रारंभ किया है। इस अभियान का उद्देश्य संवैधानिक कार्य के अधिकार की रक्षा, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम मनरेगा की सुरक्षा तथा ग्राम पंचायत के अधिकारों और ग्रामीण श्रमिकों के हितों की रक्षा करना है। इसी अभियान के तहत एआईसीसी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सुनिश्चित किया है कि आंदोलन के दौरान पंपलेट का वितरण, फैक्ट शीट, ग्राम सभा हेतु प्रस्ताव का प्रारूप तथा विस्तृत कार्य सूची सम्मिलित है। उनका सावधानी पूर्वक क्रियान्वयन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, पंचायत स्तर तक कार्य योजना में शामिल है। आगामी 11 जनवरी को धरना कार्यक्रम डॉ भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा के समक्ष साकची पुराना कोर्ट के पास जिला स्तर पर आयोजित होगी, आगामी 12 जनवरी से 29 जनवरी तक पंचायत स्तर पर जनसंपर्क, ग्राम पंचायत में चौपाल और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस चरण के दौरान माननीय कांग्रेस अध्यक्ष तथा माननीय नेता प्रतिपक्ष के पत्र ग्राम प्रधानों, पूर्व ग्राम प्रधानों, रोजगार सेवकों और मनरेगा श्रमिकों तक पहुंचायि जाएंगे साथ ही विधानसभा स्तर पर नुक्कड़ सभा और पर्चा वितरण भी किया जाएगा, आगामी 30 जनवरी को ब्लॉक स्तर पर शांतिपूर्ण धरने आयोजित किए जाएंगे। जिनमें अहिंसा संवैधानिक मूल्यों और काम के अधिकार पर जोर दिया जाएगा। आगामी 31 जनवरी से 6 फरवरी के दरम्यान जिला स्तरीय मनरेगा बचाव धरना उपायुक्त कार्यालय के समक्ष आयोजित किए जाएंगे। जिसके तहत BV GRAM G विधेयक को वापस लेने और मनरेगा को उनके मूल स्वरूप में बहाल करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपे जाएंगे, आगामी 7 फरवरी से 15 फरवरी तक राज्य स्तरीय विधानसभा घेराव जिसका नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा किया जाएगा। जिसमें अधिकतम लोगों को शामिल करना सुनिश्चित की जाएगी। आगामी 16 फरवरी से 25 फरवरी के द्रव्यमान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा राष्ट्र में चार प्रमुख क्षेत्रीय रैली आयोजित किए जाएंगे। जिसमें भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मनरेगा कर्मी के साथ-साथ मनरेगा बचाव संग्राम को समर्थन देने वाले सभी संगठन, आम नागरिक को शामिल कराया जाएगा। इन सभी कार्यों के लिए प्रखंड स्तर पर प्रखण्ड पर्यवेक्षक, प्रखंड संगठन प्रभारी एवं सह प्रभारी, प्रखंड के अध्यक्ष, मंडल के अध्यक्ष एवं अग्रणी संगठन विभाग के सभी पदाधिकारी को जिम्मेदारी से जोड़ा गया हैव

सभी बड़े कार्यक्रमों एवं आंदोलन में वरिष्ठ नेतागण वक्ता के रूप में शामिल होंगे। जिससे आम जनता को सरल शब्दों में मनरेगा के खूबियों को बताया जा सके और भाजपा के गलत नियत का पर्दाफास किया जा सके।

=============

2) पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संगठनात्मक बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह के अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला पर्यवेक्षक बलजीत सिंह बेदी शामिल हुए जिला पर्यवेक्षक ने सभी प्रखंड पर्यवेक्षकों प्रखंड अध्यक्षों प्रखंड प्रभारी एवं सह प्रभारी के साथ विचार विमर्श करते हुए ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत कमेटी गठन के प्रगति का सत्यापन किया साथ ही प्रखंड वार एवं विधानसभा वार bl2 गठन के आदतन स्थिति का सत्यापन किया साथ ही उपस्थित सभी पदाधिकारी को निर्देशित किया कि पंचायत कमेटी वार्ड कमेटी एवं ब्लू 2 का गठन अतीत शीघ्र संपन्न कर लें। इसके अलावा मनरेगा बचाओ अभियान को प्रखंड स्तर से लेकर पंचायत स्तर एवं ग्राम स्तर तक पहुंचाने के लिए सभी को जिम्मेवारी से जोडा गया है। बैठक का संचालन संजय सिंह आजाद ने किया।

बैठक में प्रदेश इंटक अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय, वरिष्ठ नेता चंद्रभान सिंह, ओमप्रकाश उपाध्याय, रियाजुद्दीन खान, प्रखंड पर्यवेक्षक में बृजेंद्र तिवारी, कमलेश कुमार पांडे, विजय यादव, डॉक्टर परितोष सिंह, रामलाल पासवान, गोपाल प्रसाद, जेब खान, प्रखंड अध्यक्ष में अतुल गुप्ता राजेश कुमार आशीष ठाकुर विजय पांडे सौरभ चटर्जी प्रखंड प्रभारी में राजेश चौधरी सुनील प्रसाद राजा सिंह राजपूत रईस रिजवी छब्बन, राजकिशोर प्रसाद, अंसार खान, इंतखाब वस्ती, सह प्रभारी में रणजीत सिंह, आशीष मुखी, सेवा दल अध्यक्ष अरविंद साहू, महिला सेवा दल अध्यक्ष रीता शर्मा, महिला अध्यक्ष नालीनी सिन्हा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष नवनीत मिश्रा, पंचायती राज संगठन अध्यक्ष पवन कुमार बबलू, सोशल मीडिया चेयरमैन राजकुमार वर्मा, इंटक अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे, नगर अध्यक्ष मनीष चंद्रवंशी, ओबीसी विभाग अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा,

वरिष्ठ नेता में सफी अहमद खान, राजीव मिश्रा, अमरजीत नाथ मिश्रा, रजनीश सिंह, शाहनवाज खान, आशुतोष सिंह, कौशल प्रधान, फिरोज खान, शिबू सिंह, प्रमोद कुमार मिश्रा, शैलेश पांडे, अंकुश बनर्जी, संतोष शर्मा, सुरेंद्र सिंह, गोविंदा मुखी, लखबीर कौर, सुनील गुप्ता, विनोद यादव, सुनीता ओझा, नमिता सिंह, इंदु देवी, अबू बकर सिद्दीकी, रजनी बंसल, उषा सिंह, फरहत बेगम, हरे कृष्णा लोहार, लकी शर्मा, मुन्ना मिश्रा, जयराम हाॅसदा, राजेंद्र सिंह, सीमा मोहंती, गोविंद बगदल, अजय यादव, चंद्रावती पाल, शमशेर आलम, सुरेश प्रसाद, सुरेंद्र कुमार, रणजीत सिंह, अजय महतो, आनंद किशोर, शिखा चौधरी, प्रितपाल सिंह, संतोष कुमार, शबाना परवीन, रंजन सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए।

 

शभवदीय

संजय सिंह आजाद

कार्यालय प्रभारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति का सात दिवसीय महाराष्ट्र दौरा, महिला सशक्तिकरण के विविध मॉडलों का किया अध्ययन, विधायक पूर्णिमा साहू ने लिज्जत पापड़ संचालकों को जमशेदपुर में शाखा प्रारंभ करने का दिया आमंत्रण

RAMPC 2026 का समापन समारोह दिनांक 19 मई 2026 को DJLHC 212, National Institute of Technology Jamshedpur में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों, संकाय सदस्यों, आयोजकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे सम्पूर्ण वातावरण उत्साह एवं अकादमिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया।