*रांची : आत्मसमर्पण करने वाले 11 नक्सलियों को मिली 22.86 लाख की सरकारी सहायता
*रांची :* झारखंड सरकार ने आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत लातेहार जिले में आत्मसमर्पण करने वाले 11 नक्सलियों को कुल 22.86 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से औपचारिक आदेश जारी कर दिया गया है।
पुलिस के बढ़ते दबाव और सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर इन नक्सलियों ने लातेहार पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। इनमें कुख्यात नक्सली लवलेश गंझू भी शामिल है, जिसे सर्वाधिक ₹6 लाख की सहायता राशि दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह आर्थिक सहायता राशि पुनर्वास अनुदान, घोषित इनाम, हथियार के बदले नकद राशि, आवास किराया और शिक्षा शुल्क जैसी विभिन्न मदों में वितरित की गई है।
गौरतलब है कि वर्ष 2025 में झारखंड के सभी जिलों में लातेहार जिला अग्रणी रहा, जहाँ सबसे अधिक 23 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था।
*जानें किस नक्सली को कितनी मिली आर्थिक सहायता :*
लवलेश गंझू : ₹6.00 लाख
अखिलेश यादव : ₹5.75 लाख
मोजिंदर गंझू : ₹2.00 लाख
ब्रह्मदेव गंझू : ₹1.32 लाख
रघुनाथ सिंह : ₹1.28 लाख
अनिल उरांव : ₹1.28 लाख
संजय प्रजापति : ₹1.21 लाख
बैजनाथ सिंह : ₹1.00 लाख
दशरथ उरांव : ₹1.00 लाख
सतेंद्र उरांव : ₹1.00 लाख
मोहन परहिया : ₹1.00 लाख
कुल राशि : ₹22.86 लाख






