Jharkhand ranchi *झामुमो रातु प्रखंड द्वारा दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जयंती पर “सेवा संकल्प दिवस” का आयोजन

*झामुमो रातु प्रखंड द्वारा दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जयंती पर “सेवा संकल्प दिवस” का आयोज*

 

*रातु।* झारखंड मुक्ति मोर्चा, रातु प्रखंड द्वारा दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन जी की जयंती 11 जनवरी को “दिशोम गुरु सेवा संकल्प दिवस” के रूप में मनाई जाएगी। यह कार्यक्रम JMM ग्रामीण मुख्यालय तारूप, तिगराटोली, रातु में आयोजित होगा।

 

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7:30 बजे कार्यकर्ताओं के एकत्रीकरण से होगी। सुबह 8:00 बजे दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद संकल्प पाठ के माध्यम से जल–जंगल–जमीन, आदिवासी–मूलवासी अधिकार, सामाजिक न्याय एवं झारखंड की अस्मिता की रक्षा का संकल्प लिया जाएगा।

 

सुबह 8:15 बजे पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें 11 या 51 पौधे लगाए जाएंगे। सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन होगा। दोपहर 1:30 बजे गरीब एवं जरूरतमंदों के बीच फल, कंबल या भोजन का वितरण किया जाएगा।

 

दोपहर 3:00 बजे “दिशोम गुरु सम्मान” कार्यक्रम के तहत आदिवासी बुजुर्गों, शहीद परिवारों तथा किसान, महिला एवं युवा प्रतिनिधियों को सम्मानित किया जाएगा। शाम 6:00 बजे 111 दीप प्रज्वलित कर दिशोम गुरु को स्मरण करते हुए “दिशोम गुरु अमर रहें” और “जल–जंगल–जमीन की लड़ाई जारी है” के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

 

कार्यक्रम का संयोजन झामुमो रातु प्रखंड अध्यक्ष द्वारा किया जाएगा, जबकि मंच संचालन प्रखंड उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव एवं कोषाध्यक्ष करेंगे। मीडिया समन्वय मीडिया प्रभारी के जिम्मे रहेगा। स्वास्थ्य शिविर में स्थानीय डॉक्टर एवं स्वास्थ्य समिति सहयोग करेंगी, वहीं पौधारोपण की जिम्मेदारी महिला मोर्चा एवं छात्र संगठन को सौंपी गई है।

 

इस अवसर पर झामुमो नेताओं ने कहा कि दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन जी के संघर्ष और विचार आज भी झारखंड के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनके बताए मार्ग पर चलकर संगठन को मजबूत करते हुए जनता की सेवा का संकल्प लिया जाएगा।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति का सात दिवसीय महाराष्ट्र दौरा, महिला सशक्तिकरण के विविध मॉडलों का किया अध्ययन, विधायक पूर्णिमा साहू ने लिज्जत पापड़ संचालकों को जमशेदपुर में शाखा प्रारंभ करने का दिया आमंत्रण

RAMPC 2026 का समापन समारोह दिनांक 19 मई 2026 को DJLHC 212, National Institute of Technology Jamshedpur में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों, संकाय सदस्यों, आयोजकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे सम्पूर्ण वातावरण उत्साह एवं अकादमिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया।