Jamshedpur संजीव सिन्हा को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष निर्वाचित होने पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने दी बधाई

संजीव सिन्हा को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष निर्वाचित होने पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने दी बधा

 

जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा को निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि संजीव सिन्हा का संगठनात्मक अनुभव और कार्यकर्ताओं से जुड़ाव पार्टी के लिए संबल सिद्ध होगा। सुधांशु ओझा ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि संजीव सिन्हा के नेतृत्व में भाजपा जमशेदपुर महानगर संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा पार्टी की नीति, सिद्धांत और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य और मजबूती से होगा।

 

उन्होंने कहा कि संगठन पर्व के तहत हुए इस निर्वाचन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और आने वाले समय में भाजपा एकजुट होकर संगठनात्मक और जनसेवा के कार्यों में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी।

 

भवदीय,

प्रेम झा

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति का सात दिवसीय महाराष्ट्र दौरा, महिला सशक्तिकरण के विविध मॉडलों का किया अध्ययन, विधायक पूर्णिमा साहू ने लिज्जत पापड़ संचालकों को जमशेदपुर में शाखा प्रारंभ करने का दिया आमंत्रण

RAMPC 2026 का समापन समारोह दिनांक 19 मई 2026 को DJLHC 212, National Institute of Technology Jamshedpur में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों, संकाय सदस्यों, आयोजकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे सम्पूर्ण वातावरण उत्साह एवं अकादमिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया।