Jamshedpur BJP भाजपा जमशेदपुर महानगर के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से की मुलाकात, लिया आशीर्वाद

भाजपा जमशेदपुर महानगर के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से की मुलाकात, लिया आशीर्वाद

जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने शनिवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता रघुवर दास से उनके एग्रिको स्थित आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की और उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर संजीव सिन्हा के साथ कई जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष भी मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने संजीव सिन्हा को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया, मिठाई खिलाकर बधाई दी एवं उनके सफल और प्रभावी कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित की।

 

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा एवं जिला पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त करने, कार्यकर्ताओं में ऊर्जा और समन्वय बनाए रखने तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।

 

वहीं, जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके अनुभव और दिशा-निर्देश संगठन को मजबूती देने में सहायक सिद्ध होंगे।

 

इस दौरान जिला पदाधिकारी बबुआ सिंह, राजीव सिंह, संजीव सिंह, पप्पू सिंह, जितेंद्र राय, प्रेम झा, बिनोद सिंह, उज्ज्वल सिंह, भाजपा बारीडीह मंडल अध्यक्ष कुमार अभिषेक, सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, कंचन दत्ता समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति का सात दिवसीय महाराष्ट्र दौरा, महिला सशक्तिकरण के विविध मॉडलों का किया अध्ययन, विधायक पूर्णिमा साहू ने लिज्जत पापड़ संचालकों को जमशेदपुर में शाखा प्रारंभ करने का दिया आमंत्रण

RAMPC 2026 का समापन समारोह दिनांक 19 मई 2026 को DJLHC 212, National Institute of Technology Jamshedpur में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों, संकाय सदस्यों, आयोजकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे सम्पूर्ण वातावरण उत्साह एवं अकादमिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया।