38 नवयुवकों को दुबई में रोजगार, रोलेक्स ट्रैवल सर्विसेज ने किया वीजा-पासपोर्ट वितर
जमशेदपुर : ओल्ड पुरुलिया रोड, क्रॉस रोड नंबर-2 स्थित रोलेक्स ट्रैवल सर्विसेज में बुधवार को वीजा एवं पासपोर्ट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 38 नवयुवकों को दुबई की जुमा अल मजिद कंपनी में रोजगार हेतु वीजा-पासपोर्ट सौंपे गए।
झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य शेख बदरुद्दीन, प्रमोद लाल एवं मानगो नगर अध्यक्ष फतेह चंद्र टुडू ने युवकों को दस्तावेज प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी चयनित युवक 14 जनवरी 2026 को मुंबई से दुबई के लिए रवाना होंगे।
रोलेक्स ट्रैवल सर्विसेज के ब्रांच मैनेजर मोहम्मद शाहबाज खान ने बताया कि उनके पिता स्वर्गीय मोहम्मद कलाम खान बीते 30 वर्षों से गरीब व बेरोजगार युवाओं को खाड़ी देशों में रोजगार उपलब्ध कराने का कार्य सामाजिक सेवा के रूप में करते आ रहे थे।
कार्यक्रम में प्रभात सिंह, तनवीर अहमद, खालिद अनवर, मोहम्मद नासिर, शेख अजहरुद्दीन, आदिल फरहान, महबूब, नईम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।






