बिष्टुपुर में ऑटो सवार से चाकू की नोक पर लूट के मामले में दो आरोपी आटो चालक व खलासी गिरफ्तार

बिष्टुपुर में ऑटो सवार से चाकू की नोक पर लूट के मामले में दो आरोपी आटो चालक व खलासी गिरफ्ता

 

जमशेदपुर: बिष्टुपुर 10 दिसंबर को हुई लूट की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। यह मामला बिष्टुपुर में दर्ज किया गया था।

 

मानगो के शंकोसाई के रहने वाले नन्द लाल ऑटो में सवार होकर अपने घर डिमना चौक जा रहे थे। इसी दौरान ऑटो चालक और उसके एक अन्य साथी ने उन्हें ऑटो में बैठाए रखा और बिष्टुपुर नॉर्दन टाउन स्थित मोतीलाल स्कूल के पास सुनसान जगह पर ले जाकर उनकी गर्दन पर चाकू सटाकर मारपीट की। आरोपियों ने नन्द लाल से OPPO कंपनी का मोबाइल फोन और 500 रुपये नकद जबरन लूट लिए और ऑटो लेकर फरार हो गए।

 

घटना के बाद पीड़ित के बयान के आधार पर बिष्टुपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों, तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने मामले का खुलासा किया।

 

छापेमारी के दौरान गौस नगर, कपाली से अभियुक्त शेख सुल्तान के पास से लूटा गया OPPO मोबाइल फोन बरामद किया गया, वहीं अभियुक्त सरफराज अंसारी के पास से घटना में प्रयुक्त टेम्पु (रजिस्ट्रेशन संख्या JH05DY-1351, पियाजियो) को विधिवत जब्त किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में कपाली का रहने वाला ऑटो चालक सरफराज अंसारी और खलासी शेख सुल्तान हैं।

 

 

इस कार्रवाई में छापामारी टीम का नेतृत्व थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई