*रांची एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा

*रांची एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादस*

 

*लैंडिंग के दौरान रनवे से टकराया इंडिगो फ्लाइट का पिछला हिस्सा, 70 यात्री सुरक्षित*

 

*रांची* झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शुक्रवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया। इंडिगो एयरलाइंस की भुवनेश्वर से रांची आने वाली फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। विमान में करीब 70 यात्री सवार थे, जिन्हें जोरदार झटका महसूस हुआ।

 

रांची एयरपोर्ट के निदेशक विनोद कुमार ने बताया कि “उतरते समय विमान का टेल रनवे से टकरा गया, लेकिन सौभाग्य से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी को चोट नहीं आई।”

 

घटना शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, टक्कर के बाद विमान को तकनीकी जांच के लिए ग्राउंड कर दिया गया। जांच में विमान को उड़ान के लिए अयोग्य पाया गया, जिसके चलते रांची से भुवनेश्वर के लिए प्रस्तावित अगली उड़ान रद्द कर दी गई।

 

इंडिगो प्रबंधन की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था की गई है। कुछ यात्रियों ने अपनी यात्रा पुनः निर्धारित की, जबकि कुछ को सड़क मार्ग से भुवनेश्वर भेजा गया।

 

हाल के दिनों में इंडिगो की कई उड़ानों के रद्द होने से यात्रियों को पहले से ही परेशानी झेलनी पड़ रही है। ऐसे में यह घटना एयरलाइन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।

 

घटना की तारीख: 13 दिसंबर 2025

???? स्थान: बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची

✈️ उड़ान मार्ग: भुवनेश्वर ➜ रांची

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई