अमीर गद्दी के नेतृत्व में कई युवाओं ने सैल्यूट तिरंगा की सदस्यता ल
आज सैल्यूट तिरंगा झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी की अध्यक्षता में जुगसलाई स्थित मिलतनगर बाबू फ्लैट के सामने एक कार्यक्रम के दौरान कई मुस्लिम संगठनों से जुड़े युवाओं ने सैल्यूट तिरंगा की सदस्यता ली और राष्ट्रवाद के लिए एक साथ काम करने की योजना पर बल दिया ।इस दौरान श्री तिवारी के साथ प्रदेश के युवा महासचिव रंजीत झा भी साथ थे
श्री तिवारी ने बताया कि हम तिरंगे की आन बान शान के लिए काम करने वाले लोग है हमें जाती धर्म से ऊपर उठकर समाज के हित के लिए एक साथ मिलकर काम करना होगा । सैल्यूट तिरंगा इसी सोच को लेकर काम कर रही है जिसका जीता जगता उदहारण हमारा अगस्त में कश्मीर में 1 सप्ताह तक निकलने वाला तिरंगा यात्रा जिसमें कई मदरसे इस्लामिक संगठन के लोग पार्टी और जाती के बंधन से ऊपर उठकर तिरंगा लेकर निकलते है
संगठन की सदस्यता लेने वालों में अमीर गद्दी,पप्पू , सौरव,गौरव, नन्हें,जफर,मिराज, अयान, लड्डू, रियाज़, फैजान आदि





