धूल-प्रदूषण, जाम, अवैध पार्किंग और टाटा स्टील की मनमानी के खिलाफ बर्मामाइंस में आक्रोश, बस्ती बचाओ संघर्ष समिति ने 14 दिसंबर को दोनों गेट जाम कर महाधरना का किया ऐलान
जमशेदपुर। बर्मामाइंस क्षेत्र में लगातार बढ़ती अव्यवस्थाओं, धूल- प्रदूषण, ट्रैफिक जाम, संकीर्ण सड़कों और टाटा स्टील प्रबंधन के तानाशाही रवैये के खिलाफ लोगों का आक्रोश चरम पर है। स्थानीय नागरिकों की समस्याओं को आवाज देने के लिए बस्ती बचाओ संघर्ष समिति ने 14 दिसंबर को बर्मामाइंस के दोनों गेट पर एक दिवसीय महाधरना और पूर्ण जाम करने की घोषणा की है।शनिवार को गोलमुरी स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में समिति के सदस्यों ने प्रस्तावित आंदोलन की रूपरेखा विस्तार से प्रस्तुत की। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रामबाबू तिवारी ने बताया कि 14 दिसंबर (रविवार) को सुबह 10 बजे से बर्मामाइंस के दोनों टाटा कंपनी गेट पूरी तरह जाम कर दिए जाएंगे और वहीं धरना आयोजित होगा।
प्रेस वार्ता में रामबाबू तिवारी ने टाटा स्टील प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कंपनी द्वारा शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के नाम पर बिना किसी पूर्व सूचना के लोगों के घर तोड़े जा रहे हैं, जिससे पूरे शहर में भय और दहशत का माहौल है। उन्होंने कहा कि टाटा प्रबंधन जनता की समस्याओं से बेखबर हो गयी है, जबकि बर्मामाइंस की सड़कें बदहाली की चरम सीमा पर हैं। यह आंदोलन उनकी नींद तोड़ने और जनता की आवाज मजबूती से पहुंचाने के लिए है। उन्होंने बताया कि टाटा स्टील द्वारा बीते वर्षों में सड़क की लगातार घेराबंदी से सड़क मार्ग इतना संकीर्ण हो गया है कि बर्मामाइंस क्षेत्र में दिनभर जाम लगना आम बात है। एंबुलेंस, स्कूली बच्चे, ऑफिस कर्मी, टाटानगर रेलवे स्टेशन आने जाने वाले लोगों को प्रतिदिन जोखिम उठाकर गुजरना पड़ता है। बर्मामाइंस बाजार के पास स्लैग प्वाइंट से उठने वाली धूल स्थानीय लोगों एवं राहगीरों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा पैदा कर रही है। उन्होंने नुवोको सीमेंट कंपनी के ट्रकों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पुंज कंपनी परिसर में अवैध पार्किंग कर मोटी वसूली की जा रही है। ट्रकों की अवैध लाइनिंग से क्षेत्र में दिनभर जाम और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
रामबाबू तिवारी ने कहा कि बर्मामाइंस की जनता अब अन्याय और उपेक्षा सहने को तैयार नहीं है। उन्होंने शहर के प्रबुद्धजनों, राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से इस आंदोलन में बड़ी संख्या में शामिल होकर टाटा स्टील की मनमानी के खिलाफ आवाज बुलंद करने की अपील की।
प्रेस वार्ता में बस्ती बचाओ संघर्ष समिति ने ने एलान किया कि यदि प्रशासन और कंपनी प्रबंधन ने समय रहते स्थिति नहीं संभाली, तो आंदोलन को और बड़े स्तर पर विस्तार किया जाएगा।यह लोग उपस्थित थे भाजपा नेता रामबाबू तिवारी भाजपा सिख युवा नेता सतबीर सिंह”सोमू “बीजेपी नेता दीपक झा, चूना भट्ठा बस्ती मुखिया बर्मा कंसारी, भक्ति नगर राम मार्डि, गांधी बस्ती मुखिया धर्म नाग, आश्रम महेश यादव (गुड्डू) , सिद्धू कानू बस्ती अशोक पांडे , रघुवर नगर रविजेंट सिंह, ईस्ट प्लान बस्ती सौरभ श्रीवास्तव, शशि सिंह
प्रेसस वार्ता में ..





