गोड्डा। जिले के सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के डाहुबेड़ा गांव में में रविवार को पानी टंकी गिरने से दो मासूम बच्चों की जान चली गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसे के वक्त सभी बच्चे टंकी के नीचे नहा रहे थे। तभी अचानक टंकी का कमजोर ढांचा गिर पड़ा और बच्चे मलबे में दब गए।
आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर सुनकर तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और सभी बच्चों को बाहर निकाला। हालांकि, दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन को गंभीर हालत में गोड्डा सदर अस्पताल लाया गया।






